हरदोई जिले के बिलग्राम-कटरा बिल्हौर मार्ग पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा सवार 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। करनपुर मथनी थाना सांडी निवासी सुफियान का बेटा अबसार मां संजुम (35) के साथ बिलग्राम के दिवाली गांव नानी के यहां से आ रहा था। ई-रिक्शा दुर्गागंज गांव के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।
ई-रिक्शा सवार 12 वर्षीय किशोर अबसार की मौके पर ही मौत हो गई। मां संजुम गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। अबसार के शव को पुलिस ने पंचनामा के लिए भेज दिया।