फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कहीं गायब तो कहीं अस्थाई पुलिस बैरियर बने डिवाइडर,रोजाना लगती जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई।
विज्ञापन


शहर के मुख्य चौराहों पर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चौराहों पर अस्थाई लोहे के खंभे,सीमेंट व पुलिस बैरियर लगाकर डिवाइडर बनाए गए थे,लेकिन वर्तमान में यह डिवाइडर बदहाल हो गए है। इससे जाम की समस्या बढ़ गई है। गुरुवार को शहर में चौराहों पर इस तरह का नजारा दिखा-
फोटो -8

दृश्य- एक
समय 11 बजे

शहर के नुमाइश चौराहा से महात्मा गांधी रोड व रोडवेज बस स्टॉप पर अस्थाई लोहे के डिवाइडर लगाए गए थे,लेकिन यह सभी डिवाइडर टूट चुके हैं। जिससे वाहनों का आवागमन व्यवस्थित रूप से नहीं चल पा रहा है। गुरुवार को भी जाम लगा रहा ।
विज्ञापन




फोटो -9
दृश्य- दो
समय -11.20 बजे
शहर में नुमाइश चौराहा से घंटाघर रोड पर इस तरह से लोहे के खंभे लगाकर अस्थाई डिवाइर बनाया गया था, लेकिन यह खंभे सिर्फ तीन ही लगे रह गए। कई टूटकर गायब हो गए हैं। फिलहाल अब सीमेंट के अस्थाई डिवाइडर बनाए गए। जो इन दिन वाहनों की टक्कर लगने से इधर- उधर हो गए है।

फोटो -10

दृश्य- तीन

समय -11.30 बजे

शहर में सिनेमा चौराहा से बड़े चौराहा को जाने वाले मार्ग पर मुख्य बाजार होने के कारण नो एंट्री क्षेत्र बनाया गया है, लेकिन फिर भी यहां पर वाहनों का आवागमन दोनों तरफ से जारी रहता है। जिसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है।



फोटो -11
दृश्य- चार
समय 11.40 बजे
शहर के सोल्जर बोर्ड चौराहा से घंटाघर रोड पर अस्थाई डिवाइडर बनाया गया था, लेकिन यहां पर डिवाइडर पूरी तरह से टूट कर गायब हो चुके हैं, जबकि अस्पताल रोड पर पुलिस के अस्थाई बैरियर को डिवाइडर बनाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
शहर में स्थाई व अस्थाई डिवाइडर और जाम की समस्या को लेकर पुलिस व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई है। स्थाई व अस्थाई डिवाइडर बनाने के साथ यातायात के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

नृपेंद्र सिंह, एएसपी पूर्वी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें