फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चकबंदी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी राजस्व विभाग में होंगे समाहित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। चकबंदी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अब राजस्व विभाग का कामकाज निपटाएंगे। शासन की ओर से चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग में मर्ज किए जाने के आदेश दिया है। शासन के आदेश पर डीएम ने यहां तैनात चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारियों से वार्ता भी की। राजस्व विभाग में उनकी तैनाती के संबंध में पसंद मांगी है।
शासन ने चकबंदी विभाग को राजस्व विभाग में मर्ज किए जाने के साथ ही चकबंदी विभाग में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से राजस्व विभाग में तैनाती के आदेश दिए हैं, हालांकि यह आदेश प्रतिनियुक्ति की भांति होंगे। डीएम एमपी सिंह ने शासन के आदेश के क्रम में यहां तैनात तीन चकबंदी अधिकारी व नौ सहायक चकबंदी अधिकारियों से वार्ता कर उनकी राजस्व विभाग में तैनाती के संबंध में मंशा जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी राजस्व विभाग में तहसीलदार व सहायक चकबंदी अधिकारी नायब तहसीलदार पद के कामकाज संभालेंगे। इसी के साथ चकबंदी कर्ता को राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनाती दी जाएगी। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को उनके पद के हिसाब से कलक्ट्रेट व तहसीलों में तैनाती दी जाएगी। तीन चकबंदी अधिकारियों ने अपनी तैनाती के संबंध में डीएम को जानकारी भी दे दी है।
डीएम ने बताया कि सभी से वार्ता कर ली गई है। जल्द ही उन्हें समकक्ष पदों पर तैनाती के आदेश भी जारी किए जाएंगे। एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें