फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कुछ राहत, फिर तपिश से आफत

Wed, 17 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले काफी समय से गर्मी झेल रहे लोगों को मंगलवार की सुबह कु छ राहत तो मिली, पर सूरज के कड़क होते ही पारे ने ऐसी तेजी पकड़ी कि एक बार फिर कुछ ही घंटों बाद लोग तपिश व उमस में बिलबिलाते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि इस दिन भी पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और लोगों को गर्मी से बिलबिलाना पड़ा।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से जिलेवासियों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से दो चार होना पड़ रहा है। इसे निजात लोगों को मंगलवार की सुबह हुई बारिश के बाद हुई। 19 मिमी बारिश ने निश्चित तौर पर लोगों को राहत प्रदान की, पर कुछ समय के लिए ही।

कुछ समय बाद ही न सिर्फ सूरज निकले, बल्कि उसके तेवर और भी कड़क दिखे। जिसके बाद पारा अधिकतम 38.7 एवं न्यूनतम 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक जय शंकर मिश्र ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप ने उमस बढ़ाई है, जिससे लोगों को गर्मी झेलने को विवश होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि आर्द्रता बढ़कर 92 पहुंच गई है, यदि और बढ़ी तो एक बार फिर से अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें