फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे कुछ दल: अलका अग्रिहोत्री

विज्ञापन
फोटो-28-पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सवर्ण चेतना सभा की राष्ट्रीय संयोजक अलका अग्रिहोत्री का स्वागत क - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कुछ राजनैतिक दल लगातार सवर्णों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सवर्णों की अहम भूमिका रहेगी। उक्त बात गुरुवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सवर्ण चेतना छात्र संघ के एक दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक अलका अग्निहोत्री ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी दलों को पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के साथ सवर्णों को भी लेकर चलने की जिम्मेदारी है। देश की तरक्की में सभी का योगदान है। ऐसे में सरकार को विशेष रूप से रोजगार, महंगाई, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
संघ के राष्ट्रीय सलाहकार अरुण अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को तहसीलों व थानों पर जाकर असहायों की मदद करनी चाहिए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक मिश्रा ने कहा कि जल्द ही संगठन महिला सुरक्षा, शराब बंदी जैसे सामाजिक मुद्दों पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष योगेश सिंह, आदर्श मिश्रा, अमित अग्निहोत्री, कृष्णकांत मिश्रा, आशुतोष बाजपेई, विजय पांडेय, आरिफ खां शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें