हरदोई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने टड़ियावां थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। दावा किया जा रहा था कि ऑडियो में सुरेंद्र यादव की आवाज है। वह एक मामले में लेन-देन की बात कर रहा है। प्राथमिक जांच के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि टड़ियावां थाने में तैनात सुरेंद्र यादव का एक ऑडियो उन्हें सोशल मीडिया के जरिये मिला था। इस ऑडियो में सुरेंद्र यादव एक मामले में रुपयों के लेनदेन की बात कर रहा था।
मामले की जांच सीओ सदर से कराई गई। प्राथमिक जांच में इसकी पुष्टि होने पर सुरेंद्र यादव को निलंबित किया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि किसी भी हाल में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार महकमे में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।