फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब के लिए बेच दी सोने की कील, विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली

विज्ञापन
फोटो-33-मल्लावां सीएचसी में भर्ती घायल अफरोज जहां। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। शराब के आदी पति ने पत्नी की नाक की सोने की कील बेच दी। बुधवार शाम इसका पता चलने पर पत्नी ने विरोध जताया। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। बायें पैर में गोली लगने से महिला घायल हो गई। सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुरानी चौकी निवासी अफरोज जहां (40) के मुताबिक उसका पति रहीस अंसारी शराब का आदी है। बुधवार को शरीफ ने शराब पीने के लिए घर में रखी अफरोज की नाक की सोने की कील बेच दी। शाम लगभग चार बजे पति घर आया तो उसने अफरोज को कील बेचने की जानकारी दी। इस पर अफरोज ने नाराजगी और विरोध जताया।
इस पर रहीस ने तमंचे से अफरोज को गोली मार दी। गोली बायें पैर में लगने से अफरोज गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। इसी बीच अफरोज भाग निकला। पड़ोसियों ने अफरोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. दिव्यांशु चंद्र वाजपेयी ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अतिरिक्त निरीक्षक केबी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें