फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सोशल डिस्टेंसिंग भूल बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
अलीगढ़ः सांकरा गंगा घाट पर बुद्धपूर्णिमा पर स्नान करते लोग। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
रिंकू चौधरी
विज्ञापन

कोरोना संकट को लेकर भले ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की लगातार अपील की जा रही हो, लेकिन लोगों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा। शराब के ठेकों से लेकर बाजार में भीड़ खूब देखी जा रही है। रही सही कसर बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन सांकरा गंगा घाट पर डुुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरी कर दी। सुबह सात बजे से अपराह्न 10 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचे। इतना ही नहीं रेहड़ी पर सामान बेचने वाले भी वहां जमे रहे। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था धराशाई दिखी।
अतरौली तहसील के गांव सांकरा स्थित गंगा पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचते हैं। कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच रहे थे। बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालु अपने वाहनों से यहां पहुंचने लगे। गंगा घाट पर वाहनों के साथ लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। खास बात यह कि घाट तक पहुंचने के लिए लोगों को सांकरा पुलिस चौकी के सामने से गुजरना होता है। पुलिस जगह जगह सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए जूझ रही है। जबकि सांकरा चौकी पर पुलिस ने पब्लिक को रोकने की जहमत नहीं उठाई। करीब चार घंटे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। इस तरह की लापरवाही सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को निर्देश दिए हैं कि किसी एक स्थान पर भीड़ को एकत्र न होने दें। पुलिस सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन भी करा रही है। सांकरा घाट पर कुछ स्थानीय लोग दायें बायें से गंगा में डुबकी लगाने पहुंच गए होंगे। फिर भी इसकी जानकारी कराई जाएगी।
- प्रशांत सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें