फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम जरूरी है, लेकिन एहतियात उससे ज्यादा जरूरी ....

विज्ञापन
फोटो-23- रमुपरा खमरिया में फसल की कटाई करते कमलेश अपने परिजनों के साथ। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवाजयपुर। लॉकडाउन के दौरान नियमों को ध्यान में रख किसान खेतों में काम कर रहे हैं। खेतों में निर्धारित दूरी पर बैठकर फसल काट रहे हैं। खेतों में पानी की बाल्टी के साथ ही साबुन रखा गया है। हाथ धोने के बाद ही काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे में किसानों व श्रमिकों को फसल काटने के लिए खेत में जाना पड़ रहा है। किसान खेतों में डेढ़ से दो मीटर की दूरी पर बैठकर फसल काट रहे हैं। मास्क का भी प्रयोग कर रहे हैं। अगर मास्क नहीं है तो गमछे से चेहरा ढंका जा रहा है। बुधवार को ऐसा ही नजारा सवायजपुर के ग्राम पांडेयपुर व रमापुर में नजर आया। रम्पुरा खम्हरिया गांव निवासी कमलेश अपनी पत्नी व बेटी के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। सभी एक से 1.5 मीटर की दूरी बनाकर फसल काटने में लगे थे। तीनों ने मास्क लगा रखा था। रमापुर में किसान रामचंद्र व सेवाराम निश्चित दूरी पर बैठकर फसल काटते नजर आए। यहां मौजूद अन्य किसान व श्रमिकों ने मास्क व गमछे से चेहरा ढंक रखा था। यही नहीं खेत के पास ही एक बाल्टी में पानी और साबुन भी रखा था। खेत पर फसल काटने के लिए जो भी आ रहा था, किसान ललित उसके हाथ भी धुलवा रहे थे।
नियम सभी के हित के लिए, करें अनुपालन
सवायजपुर। रम्पुरा खम्हरिया निवासी किसान कमलेश व रमापुर के किसान रामचंद्र, जयराम व ललित आदि ने बताया कि कोरोना के बढ़ते आंकड़े इसकी भयावहता बता रहे हैं। सरकार ने जो भी नियम बनाए हैं, वह समाज के हित के लिए हैं। उनका अनुपालन करना सभी की जिम्मेदारी है। काम करते वक्त वह भी इसका अनुपालन कर रहे हैं और ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से जल्द ही इस महामारी पर देश को जीत हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें