फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से बदसलूकी पर एसओ निलंबित

Sun, 08 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर गंगाघाट एसओ प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और कई राउंड हवाई फायरिंग करने के साथ भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। लेकिन बेटे की मौत से गुस्साई उसकी मां नन्हक्की पत्नी प्यारे ने जब एसओ को पकड़ लिया तो एसओ आगबबूला हो गए और उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना मीडिया में आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और शासन तक से महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी की घटना की पूछताछ होने लगी।

इसके बाद पुलिस कप्तान महेंद्र पाल सिंह ने गंगाघाट एसओ प्रदीप यादव को निलंबित कर दिया। इसके अलावा बैराज चौकी इंचार्ज केपी सिंह व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की। गंगा दुर्घटना में एसपी द्वारा दो सिपाहियों रामनरेश व योगेंद्र सिंह को रविवार दोपहर को लाइन हाजिर करने के बाद जांच में जब जानकारी हुई कि घटना के दौरान दो अन्य सिपाही अवधेश सिंह व सुखराम मौके से भाग गए थे। इस पर एसपी एमपी सिंह ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एक ने और दम तोड़ा, दूसरा गंभीर
शुक्लागंज। गंगा बैराज मार्ग पर शनिवार को हुई मार्ग दुघर्टना में घायल दो युवकों में एक ने शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा तीसरे युवक का भी एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को दोनों मृतकों के शवों का गांव में इंतजार होता रहा। शवों के गांव पहुंचने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे थाना गंगाघाट की चौकी गंगा बैराज क्षेत्र के अंतर्गत बैराज मार्ग पर कार व बाइक की टक्कर हो गई थी। इसमें बाइक सवार एक युवक विजय पुत्र प्यारेलाल निवासी झब्बूपुरवा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य अनिल पुत्र जगदीश व विकास उर्फ  पुच्ची निवासीगण झब्बूपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

इसमें से अनिल की शनिवार देर रात मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। एक के बाद दूसरे युवक की मौत की भी मौत की खबर आने से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया था। गांव निवासी दोनों युवकों के शवों के आने का इंतजार कर रहे थे। उधर शनिवार को हुए बवाल के बाद किसी भी अनहोनी की आशंका से क्षेत्र में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

 बैराज चौकी पर पीएसी बल की भी तैनाती कर दी गई थी। रविवार शाम लगभग 5 बजे दोनों युवकों के शव जब गांव पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जाजमऊ स्थित चंदन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने सात नामजद व सौ अज्ञात पर की रिपोर्ट
शुक्लागंज। मार्ग दुर्घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट करने, बलवा करने व मार्ग जाम करने को लेकर गंगा बैराज चौकी इंचार्ज केपी सिंह की ओर से सात लोग बब्लू पुत्र रामचंद्र, रामलखन पुत्र रामप्रसाद, शिवकुमार पुत्र किशन, रामप्रसाद पुत्र परागी, हरिश्चंद्र पुत्र सुंदरलाल, राजेश पुत्र जगदीश, मुंशी पुत्र भगवानदीन के अलावा एक सैकड़ा से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार सभी लोग कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस के साथ मारपीट कर रहे थे इसलिए इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मृतक विजय के पिता प्यारेलाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल दोनों मृतक युवकों के शवों के गांव पहुंचने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों को मिलेगे 2-2 लाख
शुक्लागंज। मार्ग दुर्घटना में हुई दोनों युवकों मौत के बाद मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहतकोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा भी एसपी एमपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के परिजनों को तत्काल प्रभाव से यह सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें