फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर के चैंबर से निकला विषैला करैत, मची खलबली

विज्ञापन
फोटो-16- उपजिलाधिकारी सदर के चैंबर से करैत सांप को पकड़े मढिया निवासी शैलेंद्र कुमार व वन रेंज अधिक - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार सुबह सदर तहसील में उपजिलाधिकारी चैंबर में उस समय खलबली मच गई। जब कार्यालय खुलने के बाद सफाई कर्मी ने फर्श पर सांप को देखा।
विज्ञापन

आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। सांप को देखने के बाद वन अधिकारियों ने इसे विषैला सर्व करैत बताया।
वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे के करीब उन्हें फोन आया कि एसडीएम चैंबर में सर्प है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सर्प पकड़ने वाले एक्पर्ट मढ़िया निवासी शैलेंद्र कुमार को वहां बुला लिया।
विज्ञापन

पहले तो सर्प नहीं दिखा। ढूंढने पर फॅर्श पर लगे टायल्स के पीछे छिपा दिखा। उसे निकालने के लिए टायल्स तोड़ने पड़े। शैलेंद्र ने खुद को बचाते हुए आधा घंटे में उसे पकड़ लिया।
सर्प को देखने के बाद वन रेंज अधिकारी ने बताया कि कोबरा के समान ही करैत प्रजाति का सर्प है जो काफी जहरीला होता है। इस सांप के काटने से जहर लसिका और खून में पहुंच जाता है।
विज्ञापन

जिसके द्वारा कुछ ही देर में मस्तिष्क तक जहर पहुंच जाता है। जीवन को संभालने वाले ह्दय व श्वसम तंत्र भी कुछ ही देर में काम करना बंद कर देता है और व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।
उन्होंने बताया कि यह सांप करीब डेढ़ फुट का था। इसे पकड़ने के बाद शाहजहांपुर रोड पर जंगलनुमा स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें