फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस से बताएंगे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति

Fri, 29 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण प्रमुख सचिव ने जनपद आकर विकास खंड शाहाबाद के असलापुर गांव का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने गांव में पहुंचते ही विभाग से संचालित समाजवादी पेंशन और उनके लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से कराए जा रहे बेस लाइन सर्वे का मिलान करवाकर समीक्षा की। वहीं गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में आने वाले बच्चों की उपस्थिति एसएमएस से भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विकास खंड शाहाबाद के असलापुर गांव में विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन करने पहुंचे प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने गांव की टूटी सड़कें व नालियों में गंदगी देखकर काफी नाराजगी व्यक्त की। गांव की दुर्दशा देकर उन्होंने पांच साल में कराए गए कार्यों का तकनीकी दल से जांच कराकर 15 फरवरी तक रिपोर्ट भेजने के जिलाधिकारी रमेश मिश्र को निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने गांव में प्रवेश करते ही सबसे पहले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए बच्चों की उपस्थिति अब एसएमएस से भेजने के निर्देश दिए और एसएमएस का फार्मेट सही ढंग से भेजने की बात कही। शिक्षकों से एमडीएम के संबंध में एसएमएस भेजने की जानकारी की तो विद्यालयों के शिक्षकों ने एसएमएस न भेजने की बात कही।

जिस पर उन्होंने बीएसए पर भी नाराजगी व्यक्त की। आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगाई गई चौपाल में प्रमुख सचिव ने कहा कि जिन लोगों के नाम बीपीएल सूची में नहीं है लेकिन उनकी वार्षिक आय 46 हजार रुपये है उन लोगों को भी चयनित कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। जहां स्वास्थ्य सेविकाएं नहीं हैं वहां कैंप लगाकर दवाओं का वितरण और टीकाकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल में लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व महिला प्रधान रानी देवी ने एक व्यक्ति को लोहिया व इंदिरा आवास देकर लाभांवित किया है।
विज्ञापन


इसी तरह से नरसिहं की पत्नी ने शिकायत की कि उसके पति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी लेकिन उसे कृषक बीमा दुर्घटना का लाभ नहीं मिला। शारीरिक रूप से अक्षम कमलेश सिंह ने शिकायत की वह विकलांग होने के बावजूद लोहिया व इंदिरा आवास के लिए उसे चयनित नहीं किया गया। गांव वालों ने पूर्व प्रधान के खिलाफ अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों से मिली शिकायतों पर प्रमुख सचिव जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन में जिलाधिकारी रमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह, सीडीओ विजय गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी एके श्रीवास्तव, एसडीएम अशोक शुक्ला, खंड विकास अधिकारी कंचन माला श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पेंशनरों में डुप्लीकेसी पर होगी रिपोर्ट
प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने जनपद मुख्यालय आकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक भी की।  उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकार बृजेश मिश्रा से बेस लाइन डाटा के अपलोड के बारे में जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि 1.50 लाख बच्चों का डाटा अपलोड कर दिया है। जिस पर प्रमुख सचिव दो दिन में पूरा डाटा अपलोड कराने की बात कही। प्रमुख सचिव ने भी डाटा अपलोड होने के बाद जानकारी एसएमएस से देने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि प्रसूती माड्यूल एवं टीकाकरण माड्यूल को प्रत्येक माह अपडेट किया जाए। साथ ही पेंशनर डाटा मिलान में पेंशनरों की डुप्लिकेसी मिलने पर रिकवरी और दोषी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही लाभार्थियों का मोबाइल नंबर फीड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें