फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्मृति का ओपन इंडिया शूटिंग की नेशनल चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
फोटो 29: स्मृति उर्फ जया पांडेय। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। स्मृति उर्फ जया पांडेय का ओपन इंडिया शूटिंग की नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। उन्होंने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को क्वालीफाई कर लिया है। अब वह ओपन इंडिया शूटिंग की नेशनल चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

स्मृति उर्फ जया पांडेय बिलग्राम नगर के मोहल्ला खतराना की रहने वाली हैं। बताया कि वर्तमान में वह कानून की पढ़ाई लखनऊ में कर रही हैं। वहीं पर एक साल से शूटिंग की तैयारी और अभ्यास कर रही हैं। उत्तराखंड के देहरादून में हुई ओपन इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें उत्तर प्रदेश की तरफ से उन्होंने प्रतिभाग किया। बताया कि 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में सटीक निशाना लगाकर क्वालीफाई कर लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल लेवल चैंपियनशिप में चयन हुआ है।
बताया कि राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप दिसंबर माह में दिल्ली में प्रस्तावित है। बताया कि पढ़ाई के साथ ही वह भारत-तिब्बत समन्वय संघ के अवध प्रांत युवा विभाग में अध्यक्ष हैं। अंतर्ध्वनि की राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रतियोगिता के सीजन-9 की संयोजक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें