फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: मालगाड़ी की बोगी में भरे कोयल से उठा धुआं, रोकी गई ट्रेन

Tue, 14 Feb 2023 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोयले से भरे डिब्बे से उठा धुआं, रोकी गई मालगाड़ी
विज्ञापन

- फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर डाला पानी
- दो घंटे तक खड़ी रही, दूसरे प्लेटफार्म से निकाली गई ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी में लदे कोयले से धुआं उठता देख उसे रोक लिया गया। इसके बाद फायर बिग्रेड को बुलाकर आग बुझाई गई। इस दौरान अन्य ट्रेनों को दो नंबर लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन

शिवपुरी से कोयला लेकर मालगाड़ी कालानाऊ जा रही थी। मंगलवार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, तो उसकी एक बोगी से धुआं उठता देख उसे रोक लिया गया। रेल कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि कोयले से धुआं निकल रहा है। शाम के समय कई सवारी गाड़ी गुजरने का समय था। इसलिए शट डाउन नहीं लिया गया और एक मालगाड़ी को अलग कर रवाना कर दिया गया। इसके साथ सियालदाह एक्सप्रेस, राजरानी एक्सप्रेस, पंजाब मेल और एक अन्य मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना किया गया। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। इस मौके पर विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। आरपीएफ प्रभारी आरबी सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें