फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घायल बच्चे ने लखनऊ में तोड़ा दम

Mon, 13 Feb 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बच्चे ने लखनऊ में तोड़ा दम
विज्ञापन

- सीतापुर रोड पर टायर फटने से नाले में गिरी थी डाॅक्टर की कार
- भतीजे की मौके पर हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रविवार को सीतापुर रोड पर हुए हादसे में घायल बच्चे ने भी लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज (गौराडांडा) के पास कार का टायर फट गया था। इससे कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी थी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए थे। इसमें कार चला रहे शैलेंद्र की इलाज के लिए लखनऊ लेकर जाते समय मौत हो गई थी, जबकि डॉ. राजकमल का पुत्र अथर्व (2) का लखनऊ में इलाज हो रहा था। रविवार देररात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के करनपुर जिगनिया के मजरा जयराजपुर निवासी डॉ. राजकमल सीतापुर जिले के मिश्रिख में दवाखाना चलाते हैं। वह रविवार सुबह पत्नी जीवा, पुत्र अथर्व, भतीजा शैलेंद्र व साली के साथ कार से मिश्रिख जा रहे थे। इस बीच मेडिकल कॉलेज के निकट टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें