फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जीडीसी पिहानी में एमए की कक्षाओं के लिए बनी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। राजकीय महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश 15 जुलाई तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। यहां बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी अब यहां स्मार्ट क्लास में बैठकर एमए की पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. मंगल किरण ने बताया कि बीए में 360, बीएससी में 240 और बीकॉम में 180 सीट हैं। इस बार प्रवेश प्रक्रिया पंद्रह जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री काॅलेज की एमए समाजशास्त्र में 60 सीट हैं। इन पर भी प्रवेश आवेदन मांगे गए हैं, को मेरिट के आधार पर होंगे। एमए के विद्यार्थी स्मार्ट क्लासेस में बैठ कर पढ़ाई करेंगे। उनके लिए वातानुकूलित कक्षों में प्रोजेक्टर व कंप्यूटर लगाए गए हैं।
15 जुलाई के बाद आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया की जीडीसी में एनएसएस की दो इकाइयां और रोवर्स रेंजर्स भी संचालित है, जो विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाता रहता है। साथ ही कॉलेज स्तर से भी समय समय पर कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशालाओं समेत अन्य उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी जाग्रत करने के प्रयास किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें