फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्लीपर बसें बन रहीं विवाद का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में स्लीपर बसें हादसे के साथ-साथ विवाद का कारण बन रही हैं। इससे आए दिन यात्रियों और संचालकों के बीच विवाद हो रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हो रही बसों के संचालित होने के मामले में सिर्फ चालान कर इतिश्री की जा रही है।
विज्ञापन

जिले लगभग हर क्षेत्र के से दिल्ली व पंजाब के लिए स्लीपर बसों का संचालन किया जा रहा है। शहर के पिहानी मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग, बावन मार्ग के पास से बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा सवायजपुर, लोनार, पाली, शाहाबाद, बिलग्राम, सांडी, गोपामऊ, टड़ियावां से स्लीपर बसों का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रतिदिन करीब 22 से 25 स्लीपर बसें सवारियों को लेकर जाती हैं। इन बसों में अधिकांश पश्चिमी जिलोें में पंजीकृत हैं और वहीं से उनका टूरिस्ट का परमिट जारी है।
मगर जिले में इन बसों से फुटकर सवारियों को ले जाया जा रहा है, वह भी निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बिठाई जा रही हैं। इससे कभी हादसे तो कभी यात्रियों के साथ विवाद हो रहा है। इन बसों के लिए परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से इनके संचालन पर रोक लगाने की मांग की जा चुकी है। मगर इसके बावजूद इन बसों का संचालन नियमित रूप से जारी है। जो विवाद का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन संजीव कुमार सिंह ने बताया कि स्लीपर बसों के टूरिस्ट परमिट ऑल इंडिया के लिए जारी है। इन बसों के खिलाफ ओवरलोड और फुटकर यात्रियों के ले जाने के आरोप में ही कार्रवाई की जा सकती है। जिसमें चालान का प्रावधान है। उसी के अनुसार प्रर्वतन विभाग की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें