फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्वचा रोग कर रहा परेशान, खांसी बुखार के भी बढ़े मरीज

विज्ञापन
फोटो-02- मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग मरीज को परामर्श देतीं डॉ. अदिती। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। सर्द मौसम की वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से 80 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं जबकि खांसी व बुखार से भी पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंचे। शनिवार को खुजली, शरीर में लाल दाने व एलर्जी से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक ने परामर्श देकर इन रोगों से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शनिवार को 876 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 407 पुरुष, 327 महिलाएं और 119 बाल रोगी शामिल रहे। चिकित्सकों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। फिजीशियन डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि संक्रमण ज्यादातर गले और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर रहा है।
मरीजों में गले में दर्द, बलगम, बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कई मरीजों की जांच में पाया गया कि 15 दिन तक खांसी ठीक नहीं हो रही है। ऐसे मरीजों के बलगम की जांच भी कराई जा रही है। इसी प्रकार त्वचा रोग विभाग में भी शनिवार को 85 मरीजों को परामर्श दिया गया। चिकित्सक डॉ. अदिति ने बताया कि ठंड के चलते नमी होने से त्वचा में सूखापन आ जाता है। इससे चेहरे पर चक्कते, खुजली आदि की शिकायत होती है। साथ ही एक्जिमा भी परेशान कर रहा है। त्वचा रोग से बचने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन



बच्चों का भी रखें विशेष ध्यान

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभम गुप्ता का कहना है कि इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें, ठंडी चीजों को खाने के लिए न दें कुछ दिनों तक रात में पंखा न चलाएं। लापरवाही से बच्चे निमोनिया के शिकार हो सकते हैं। सर्दी-खांसी और बुखार उन्हें परेशानी में डाल सकता है।
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान

-शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

-गीले कपड़े न पहनें।
-चिकित्सीय सलाह लिए बिना कोई भी क्रीम या दवा न लें।
-गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें
-गर्म पानी पीएं और भाप लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें