फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में मिला कंकाल, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज । थाना क्षेत्र के गांव जलिहापुर के खेत में एक कंकाल मिला है। कुछ दूरी पर सिर और पास ही सूखा खून और कपड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गांव से एक महीने पहले लापता हुए किशोर का यह कंकाल हो सकता है। किशोर के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने हड्डी और कपड़ों के नमूने लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जलिहापुर निवासी संतोष का 17 वर्षीय पुत्र मान सिंह उर्फ मानव 16 मार्च की शाम आठ बजे पिता के साथ आलू भूनकर खा रहा था। उसके बाद वह दो सिगरेट लेकर कही चला गया। संतोष ने उसकी गुमशुदगी 18 मार्च को थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार की देर शाम गांव के बच्चों द्वारा विजय सिंह के खेत से गेहूं की बाली बीनते समय बिन सिर वाले कंकाल को पड़ा देखा। इसकी चर्चा गांव में होने पर मान सिंह के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने कपड़ों से मान सिंह को पहचाना और कंकाल मान सिंह का होने की आशंका जताई।
रविवार की सुबह खेत में कुछ दूरी पर झाड़ियों में कंकाल का सिर मिला। जिस स्थान पर हड्डियां पड़ी थीं, वहीं मान सिंह की टी शर्ट का कुछ हिस्सा, टूटे दांत, सिर के बाल, जमीन में सूखा खून पड़ा था।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज आदित्य मौर्य ने सिर, बाल, जमीन के नमूनों को एकत्र किया। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पिता ने बताया कि वह 14 मार्च को पूर्णागिरि से दर्शन कर आया था। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा सैम्पल ले जाया गया है। डीएनए जांच के बाद ही जानकारी हो पाएगी कि कंकाल किसका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें