युवा पेज के लिए ....
फोटो-42- कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों के साथ विद्यालय स्टाफ। संवाद
जलवायु संरक्षण एवं संवर्धन पर दो दिवसीय गोष्ठी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जलवायु संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर लखनऊ में आयोजित गोष्ठी में शामिल हो यहां के छात्रों ने भी अपनी बात रखी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
पर्यावरण मंत्रालय लखनऊ की ओर से दो दिवसीय जलवायु संरक्षण एवं संवर्धन विषय में एक गोष्ठी हुई। इसमें जनपद के जय विद्या सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के यश, श्रीती, अंजली, अभिषेक एवं जपनीत ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य जसवीर कौर और विद्यालय संयोजक संदीप द्विवेदी ने बताया कि गोष्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया था। संस्थान के बच्चों को संगोष्ठी में शामिल होकर बहुत कुछ सीखने के लिए मिला। इससे बच्चे काफी उत्साहित हैं।