फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आग से छह दुकानें जलीं, दो सिलिंडर फटने से दहशत

Sat, 23 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में नवीन सब्जी-फल मंडी गेट के पास स्थित दुकानों में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। इस दौरान हलवाई की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडर फट गए। इससे दहशत फैल गई। डेढ़ घंटे की मशक्कत कर दमकल के तीन वाहनों ने आग बुझाई। मिठाई की दुकान में लगभग पांच लाख रुपये का सामान जल गया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगाई है। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

सब्जी और फल मंडी के गेट पर मनोज कुमार प्रजापति की मिठाई की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात के बाद डेढ़ बजे अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने नजदीक स्थित रिंकू प्रजापति, रमाकांत, राजू गुप्ता, गजरानी और सुमित पाल की दुकानों को चपेट में ले लिया। यह सभी दुकानें लकड़ी के खोखों में थीं। आग का विकराल रूप देख स्थानीय लोगों ने इसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच मनोज की मिठाई की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडर फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवराम यादव के निर्देश पर तीन दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। इसके बाद आग बुझाई गई।
नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दुकानों के पास कूड़े का ढेर लगा था। इसे जलाने के लिए किसी ने आग लगाई थी। इसी आग की चपेट में दुकानें भी आ गईं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। नियम के मुताबिक मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें