फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार दो बाइकों से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर में बजरिया मोड़ पर सोमवार को अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक ने सड़क किनारे खड़े युवक को भी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को पाली की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने बजरिया मोड़ के पास बाइक में टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार दूसरी बाइक से जा टकराई। हादसे में बाइक से पत्नी प्रियांशी (32) व बहन खुशबू (17) के साथ अल्लागंज स्थित ससुराल जा रहे कोतवाली के ग्राम बिरौरी निवासी मुनीश कुशवाहा (34) घायल हो गए।
वहीं स्वास्थ्य केंद्र से बैठक कर बाइक से घर जा रही ग्राम कुरसेली निवासी आशा सुमन (32), उसका पति श्रीकांत (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे खड़ा कस्बा निवासी बाइक मैकेनिक धनीराम (20) भी घायल हो गया। आस पास के लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को कार समेत पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें