फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 3.50 करोड़ रुपये से बनेंगे छह संपर्क मार्ग

Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन ने छह संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ ही 2.70 करोड़ जारी भी कर दिए हैं। शासन ने यह वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दीपावली पर जारी की है। शासन ने वैसे तो इस स्वीकृति में हरदोई सहित विभिन्न जनपदों के 406 मार्गों की स्वीकृति जारी की है।
विज्ञापन

शासन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत शासन की ओर से विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त प्रस्तावों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर यह स्वीकृति व राशि जारी की है। शासन के अनु सचिव शिव कुमार ने जारी पत्र में कहा है कि शासन ने विधानसभा क्षेत्र में ही काम कराने के लिए राशि जारी की है। इसमें हरदोई के विधानसभा क्षेत्र संडीला, बालामऊ और गोपामऊ के लिए प्रस्ताव लिए गए हैं।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि विधायकों के प्रस्ताव पर पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना में कामों को कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति व राशि जारी होने की पत्र प्राप्त हो गया है। काम लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराए जाएंगे। छह मार्गों के लिए शासन ने तीन करोड़ 50 लाख 71 हजार की स्वीकृति दी है। स्वीकृति के सापेख दो करोड़ 70 लाख 11 हजार जारी भी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिए गए हैं कि वह मार्ग निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराते हुए गुणवत्तापरक काम कराएंगे।
विज्ञापन


इन मार्गों पर होगा काम
विधानसभा क्षेत्र संडीला में करीब 900 मीटर लंबाई वाले सूरजपुर संपर्क के नवनिर्माण के लिए 77.22 लाख की स्वीकृति में 59.46 लाख, बालामऊ में 500 मीटर लंबाई वाले दिलावरपुर संपर्क मार्ग के लिए 44.01 लाख में से 33.89 लाख व 500 मीटर लंबाई वाले रायपुर संपर्क मार्ग के लिए 50.57 लाख में से 23.54 लाख, गोपामऊ में 950 लंबाई वाले बेलबुलिया संपर्क के लिए 82.40 लाख मे से 63.45 लाख, 900 मीटर लंबाई वाले पिहानी-जंगबहादुरगंज से राभा मांग तलपारपुर संपर्क के लिए 76.64 लाख में 59.01 लाख व जोगियापुर-लालापुर मार्ग के किमी. एक से 600 मीटर लंबाई वाले इंतियाजपुर संपर्क तक मार्ग के लिए 39.95 लाख में से 30.76 लाख रुपये जारी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें