फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुराल से घर जा रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। उपचार के दौरान एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी देशराज (32) की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के तकुआपुर गांव में है। वह बाइक से ससुराल गया था। बुधवार देर शाम वह बाइक से गांव जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पास हरपालपुर की ओर से जा रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देशराज हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी बाइक पर सवार लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें