फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर आए अधेड़ ने फांसी लगाई

विज्ञापन
hang
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में बहन के घर आए अधेड़ ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन व भांजे समेत परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सांडी थाना क्षेत्र के नोनखारा गांव निवासी नारेंद्र (51) पुत्र बच्चू सिंह मंगलवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी बहन महादेवी पत्नी मदनपाल के यहां आया था। गुरुवार सुबह नारेंद्र ने गांव के बाहर खेत में पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों की नजर उसके शव पर पड़ी तो उन्होंने घटना की सूचना बहनोई मदनपाल व पुलिस को दी। सूचना पर मदन पाल व भांजा अरुण परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। अरुण ने बताया कि मामा नारेंद्र तीन भाइयों में छोटे व अविवाहित थे। वह अधिकतर उसी के घर पर रहते थे। परिजनों ने नारेंद्र को आंख दर्द की बीमारी से परेशान रहने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें