फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरकिटिया में आग से तीन घर जले

Fri, 23 Oct 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के सिरकिटिया गांव में अचानक लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में घरों का राशन, गृहस्थी का सामान, जेवर और नकदी भी जल गई। कोतवाली परिसर में मौजूद दमकल गाड़ी के समय पर पहुंच जाने से आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित परिवार सब कुछ जलने से सड़क पर आ गए हैं और उनके पास खाने तक को कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन


सिरकिटिया मजरा करीमनगर गांव के महिपाल व उसकी पत्नी खेतों पर गए थे। घर में अकेले छोटे बच्चे थे। अचानक उसके छप्पर से लपटें निकलती देख ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इससे पहले कि गांव के लोग आग पर काबू पाते, आग ने पड़ोसी विश्राम व रामसागर के घरों को भी चपेट में लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली

परिसर में मेला व मोहर्रम जुलूस के कारण पहले से मंगवा कर खड़ी की गई दमकल गाड़ी के समय पर पहुंचने से आग पर आनन-फानन काबू पा लिया गया। पीड़ित परिवारों के मुताबिक घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े व गृहस्थी के सामान समेत नकदी व जेवरात भी जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें