फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब, मायके से नहीं आ रही है पत्नी, विदा करवा दीजिए

Wed, 16 Apr 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24 : जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह, मौजूद अधिकारी व फरियादी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

- राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष पहुंचे युवक ने की फरियाद
- दस शिकायतें दर्ज की गईं, एक मामले में जेठ पर लगा उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने बुधवार को जनसुनवाई की। जनसुनवाई में अमूमन महिलाएं उत्पीड़न आदि की शिकायतें करती हैं, पर यहां पर एक युवक अपने रिश्तेदारों के साथ सदस्य के समक्ष पहुंचा और शिकायती पत्र दिया।
युवक बोला कि साहब, मायके से पत्नी नहीं आ रही है, विदा करवा दीजिए। आयोग की सदस्य ने मामले में वन स्टाप सेंटर को काउंसिलिंग और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई के दौरान एक युवक अपने नाना आदि के साथ पहुंचा। एक विवाहिता ने शिकायती पत्र देकर बताया कि पति स्वास्थ्य विभाग में पिहानी में तैनात हैं, जबकि उनके बड़े भाई कछौना में वन दरोगा हैं। कहा कि जेठ (वन दरोगा) पति के साथ मिलकर उत्पीड़न करते हैं। मामले की गंभीरता पर आयोग की सदस्य ने महिला थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
बताया कि कुल दस शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें एक बरेली से जुड़ी है। संबंधित अधिकारियों को महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, डीपीओ संजय निगम, डीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष महिला हेमलता, सतीश कुमार, प्रियंका पांडेय आदि अधिकार मौजूद रहे।
विज्ञापन



विद्यालय में एक कक्ष दे दीजिए, इनका भी बनने लगे खाना
राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने रेलवेगंज स्थिति परिषदीय विद्यालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और डीपीओ मनोज कुमार ने हाटकुक्ड भोजन बनवाए जाने में स्थान की कमी बताई। जिस पर आयोग की सदस्य ने विद्यालय प्रधानाध्यापक से कहा कि रसोईघर के लिए एक कक्ष इन्हें भी दे दीजिए, ताकि नौनिहालों के भोजन बनने लगे। उन्होंने अभिलेखों का परीक्षण किया। बच्चों से जानकारी ली। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित अल्लीपुर में वृद्धाश्रम की व्यवस्थाएं देखीं। बुजुर्गों से जानकारी ली। 100 बेड चिकित्सालय में वन स्टाप सेंटर पर शिकायतों, निराकरण और काउंसिलिंग की जानकारी ली। डीपीओ संजय कुमार निगम, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत आदि साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें