फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! एक साल हो गए नहीं बन पाया मृत्यु प्रमाणपत्र

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में पीड़ित से जानकारी लेते डीएम एमपी सिंह। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : राठ के कोटबाजार में नाली के ऊपर का अतिक्रमण हटाता नगर पालिका का बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
फोटो 28 : कलक्ट्रेट में पीड़ित से जानकारी लेते डीएम एमपी सिंह। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

- जनसुनवाई में पीड़ित ने डीएम को बताई पीड़ा
- डीएम ने बीडीओ को तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने और पंचायत सचिव पर कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। साहब! एक साल पहले चाचा की मौत हो गई थी। तब से अभी तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। जिससे चाची को न तो कोई लाभ मिल पाए हैं और न ही अब निराश्रित महिला पेंशन का आवेदन हो पा रहा है।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बीडीओ से मोबाइल पर वार्ता की। बीडीओ को निर्देश दिए कि तत्काल मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में देरी करने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई भी की करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कलक्ट्रेट में जनसुनवाई कर रहे थे। सोमवार को विकास खंड हरपालपुर के तिथिगांव निवासी दिव्यांग राघवेंद्र सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। अपनी पीड़ा में बताया कि चाचा राजवीर सिंह की मौत 20 अप्रैल 2024 को हो गई थी। तब से अभी तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र ही नहीं बन पाया है। राजवीर सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र न बन पाने से चाची को मिलने वाले कोई भी लाभ नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र न बन पाने से चाची की निराश्रित महिला पेंशन का आवेदन भी नहीं हो पा रहा है। जिससे वह निराश्रित महिला पेंशन का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने पर नाराजगी जाहिर की। हरपालपुर खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता से मोबाइल पर वार्ता की। बीडीओ को निर्देश दिए कि आज ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराएं। अब तक प्रमाण पत्र न बनाने वाले पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट प्राप्त कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें