हरदोई। जिला सहकारी डेवलेपमेंट फेडरेशन (डीसीडीएफ) के निदेशक पद पर गुरुवार को नामांकन प्राप्त किए गए। सभी पदों पर एकल नामांकन से निर्विरोध चुनाव तय हैं।
डीसीडीएफ के निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशक पद के लिए अनिल कुमार, रमेश चंद्र, कपिल मुनि, बेचेलाल, सुशील कुमार बाजपेयी, नरेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, शालिनी सिंह, रामदास गुप्ता, ओम वर्मा, सरिता गुप्ता और देशदीपक दीक्षित ने नामांकन कराए हैं। सभी पदों पर एकल नामांकन से निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। नामांकन के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एससी-एसटी पीके वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा आदि बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।