फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीटिंग प्लान में नहीं मिले केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर

Thu, 07 Mar 2024 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दौरान मंडलीय सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर सीटिंग प्लान में केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गईं।
विज्ञापन

मंडलीय सचल दल प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने गुरुवार को कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सीटिंग प्लान में केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी।
इसके अलावा ग्रामीण इंटर कॉलेज गौरी कोथावां, गांधी इंटर कॉलेज बेनीगंज, जनता इंटर कॉलेज भरावन, वीवीएम इंटर कॉलेज भरावन का निरीक्षण किया परीक्षाएं शांति पूर्वक होते मिलीं। आशाराम चौधरी, शिव कुमार वर्मा, वंदना तिवारी, नीलम द्विवेदी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय और इंटर की व्यावसायिक विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में 53999 में 48885 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 5024 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं इंटर व्यवासायिक विषय में 638 में 623 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटर रसायन विज्ञान विषय में 26791 में 25039 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 1752 अनुपस्थित रहे। समाज शास्त्र विषय में 9254 में 8516 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में 738 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद का दावा कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें