फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय कार्य से जा रहे पशुधन प्रसार अधिकारी को उपनिरीक्षक ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराने की आड़ में कुछ पुलिसकर्मी मनमर्जी भी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह दहेलिया से शहर आ रहे पशुधन प्रसार अधिकारी पुलिस की ज्यादती का शिकार हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक ने बावन चुंगी पर पशुधन प्रसार अधिकारी की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ और वेटनरी फार्मासिस्ट संघ ने हड़ताल कर दी। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपकर दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है।
सोमेश कुमार सिंह पशुधन प्रसार अधिकारी हैं। उनकी तैनाती हरपालपुर विकास खंड के दहेलिया स्थित पशु चिकित्सालय में है। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे वह दहेलिया से शहर स्थित सेंट्रल स्टोर मवेशियों की दवाइयां लेने और स्टेट बैंक में सरकारी धन का चालान जमा करने बाइक से जा रहे थे। बावन चुंगी पर तैनात शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक हरेंद्र प्रसाद ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

इस पर सोमेश सिंह ने परिचय पत्र और पास दिखाया। लेकिन हरेंद्र प्रसाद ने उन पर लाठियां चलाना शुरू कर दीं। किसी तरह वहां से बचकर पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सोमेश ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय ने बताया कि घटनाक्रम से एसपी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें