फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी समेत तीन बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड (सीआईबी) लगवाने के सख्त निर्देशों के बाद भी लापरवाही करने वाले तीन खंड विकास अधिकारियों से सीडीओ ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मनरेगा के नियमों के मुताबिक योजना से कराए जाने वाले सभी कार्यों पर सीआईबी हर हाल में लगना चाहिए। सीआईबी पर संबंधित कार्य की लागत समेत अन्य आवश्यक तथ्य भी लिखे जाते हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके जनपद के पिहानी, संडीला और सुरसा विकास खंड में मनरेगा के अधिकांश कार्यों में सीआईबी नहीं लगाए गए हैं।
सीडीओ निधि गुप्ता वत्स के मुताबिक पिहानी में मनरेगा से 168 कार्य हो रहे हैं, लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ 17 कार्य स्थलों पर ही सीआईबी लगाया गया है।
इसी तरह संडीला में 200 के सापेक्ष 25 कार्यों पर और सुरसा में 143 के सापेक्ष 55 कार्यों पर ही सीआईबी लगाया गया है।
इस पर सीडीओ ने पिहानी के बीडीओ पीके शुक्ला, सुरसा के बीडीओ रामप्रकाश और संडीला के बीडीओ सुधीर कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें