फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में गोलियां चलीं, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्योली डामर में चुनावी रंजिश में प्रधान व कोटेदार के पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों ने ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। इसके बाद हवाई फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। उधर, पाली क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई में चुनावी रंजिश में पड़ोसी ने युवक को गोली मार दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नस्योली डामर गांव निवासी मिथिलेश कोटेदार हैं। उसकी प्रधान राजेंद्र सिंह से चुनावी रंजिश चल रही है। मिथिलेश के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर वह परिवार के साथ होली पर आखत डालकर घर जा रहे थे। इसी बीच प्रधान ने परिजनों संग मिलकर हमला बोल दिया।
दोनों पक्षों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इस दौरान ईंट लगने से प्रधान पक्ष से नन्हे सिंह, शोभित, विजयपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मिथलेश, गोरवेंद्र, ज्ञानेंद्र घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि किसी को भी गोली लगने की सूचना नहीं है। ईंट-पत्थरों से घायल हुए हैं। उधर, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी आशीष की पड़ोसी से चुनावी रंजिश चल रही है।
पिता रामप्रसाद के मुताबिक, शुक्रवार को शाम आशीष दरवाजे पर काम कर रहा था। इसी बीच पड़ोसी ने हमला कर दिया। विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी। कोख में गोली लगने से आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश का आरोप निराधार है। मोबाइल को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चुनावी रंजिश में मारपीट, दो लोग घायल
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरा गांव निवासी कमरूनिशा पूर्व प्रधान हैं। उनके मुताबिक, गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को शाम उनका पुत्र सलमान अपने साथी रहमत अली के साथ नए घर की ओर जा रहा था।
रास्ते में घात लगाए बैठे विपक्षियों ने लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से हमला बोलकर दोनों को घायल कर दिया। जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रहमत की तहरीर पर सतीराम, मनोज व मोनू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। एएसपी दुर्गेश सिंह व सीओ हरपालपुर परशुराम सिंह ने पहुंचकर जांच की।
प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें