माधौगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शराब पीने के दौरान तमंचे से चली गोली लगने से दो दोस्त घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
फत्तेपुर निवासी शक्ति सिंह सोमवार देर रात अपने दोस्तों के साथ मकान में ही दावत कर रहे थे। दावत में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला निवासी अमर सिंह(30) और कोइलरा निवासी योगेंद्र उर्फ गुड्डू (55) भी दावत में मौजूद थे। इसी दौरान शराब पीने को लेकर विवाद हो गया और शक्ति के तमंचे से गोली चल गई।
गोली लगने से योगेंद्र और अमर सिंह घायल हो गए। यगेंद्र के कंंधे और अमर सिंह के पेट में गोली लगी है। प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद उदित पाल ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान घटनास्थल से एक खोखा मिला है। मामले की जांच की जा रही है।