फोटो-7-आग लगने के बाद दुकान में सफाई का प्रयास करता दुकान का कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई शहर में आबिद पेट्रोल पंप के निकट स्थित आटोमोबाइल शॉप में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस दौरान लाखों का माल राख हो गया।
शहर के मोहल्ला इदरीसगंज निवासी मुजीब अहमद की आबिद पेट्रोल पंप के निकट सैनिक आटोमोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे मुजीब दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग साढ़े बजे उनकी दुकान से लपटें निकलते देख पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया।
इस बीच आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन करंट के डर से पीछे हट गए। मुजीब मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति रुकवाकर आग बुझाई गई। मुजीब के मुताबिक शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।