हरपालपुर। कस्बे के मोहल्ला नखासा बाग में सोमवार देर रात एक मकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। पीड़ित के मुताबिक, आग में 5000 रुपये, जेवर और गृहस्थी का सामान जल गया।
नखासा बाग निवासी सुनीता प्राथमिक विद्यालय गुलौली में रसोइया हैं। सुनीता के मुताबिक, सोमवार की रात वह अपने तीन पुत्रों के साथ बरामदे में सो रही थी। इस दौरान देर रात दो बजे कमरे से धुंआ निकलते देखा। उन्होंने पुत्रों को उठाया और पड़ोसियों को सूचना दी। कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर आग की लपटें दिखीं। स्थानीय लोगों की मदद से पानी डाल कर आग बुझाई। सुनीता ने बताया कि कमरे में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी है। कमरे में रखे आभूषण, कपड़े, राशन और 5000 रुपये जल गए। गनीमत रही कि कमरे में कोई सो नहीं रहा था। महिला ने आग की सूचना पावर कॉरपोरेशन और राजस्व विभाग को दी है।