फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से जला ट्रांसफार्मर, चार मोहल्लों की बिजली गुल

Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सिनेमा चौराहे पर जले ट्रांसफार्मर को ठीक करता बिजली कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई।  सिनेमा चौराहे पर जग्गू होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर में रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मोबाइल ट्राली लगाकर इन मोहल्लों में शाम को बिजली आपूर्ति शुरू की गई। 
विज्ञापन

सिनेमा चौराहे पर जग्गू होटल के पास लगे ट्रांसफार्मर में सुबह 7:15 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रांसफार्मर के तार धू-धू कर जलने लगे। इसके बाद ट्रांसफार्मर में भी आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।   इससे शहर के धर्मशाला रोड व लखनऊ रोड के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। सुबह से बिजली की आपूर्ति बाधित होने से मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर ठीक करने के काम शुरू किया, लेकिन दोपहर बाद तक ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया जा सका। एसडीओ दिलीप यादव ने बताया कि शाम को मोबाइल ट्राली लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई है। ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें