शुक्रवार को गोपी मार्के ट में सब्जी दुकानदारों से
अवैध वसूली को लेकर हुई पिटाई व गाली गलौज को लेकर दूसरे दिन भी दुकानें
बंद रही, जिससे दुकानदारों की हजारों की सब्जी सड़क पर बर्बाद हो गई।
ज्ञात
हो कि स्टेशन के पास गोपी मार्केट में गुरुवार की शाम को बाजार मालिक विजय
व राजू गुप्ता से सब्जी विक्रेताओं से किराए को लेकर बातचीत हुई। बीती
सुबह मालिक द्वारा किराया बढ़ाने को लेकर मामला बढ़ गया।
जब दुकानदारों ने
किराया न देने की बात कही, तो इन लोगों ने कई दुकानदारों को गाली गलौज कर
मारपीट की जिसके चलते पूरे दिन यह बाजार बंद रही। शनिवार को भी इन लोगों ने
दुकानें बंद रखी।
विजय रहमत, सर्वेंद्र, गुड्डू आदि ने बताया कि इनके
द्वारा पहले कुल बिक्री से छह प्रतिशत लेते थे, पर इन लोगों ने किराया
बढ़ाकर दो हजार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो रहा है।