फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ से लटका मिला दुकानदार का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 29 Apr 2023 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के बघौली थाना क्षेत्र में रावबहादुर गांव में ससुराल में रह रहे दुकानदार का शव पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। उन्नाव जनपद के ततियापुर कोतवाली बांगरमऊ निवासी रामसेवक (40) करीब 20 साल से बघौली थाने के रावबहादुर गांव में पत्नी माया और बच्चों के साथ ससुराल में रह रहा था।

विज्ञापन


रामसेवक लखनऊ-पलिया हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के बगल में पंचर बनाने का काम करता था। गुरुवार से कहीं लापता हो गया था। उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह कस्बे के पेट्रोल पंप के पीछे धनश्याम अग्रवाल के खेत में खड़े पेड़ से गमछे से लटक कर उसने आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही उसके घर-परिवार में मातम पसर गया। रामसेवक के परिवार में दो पुत्री सोना और शिवानी के अलावा दो पुत्र सौरभ और शिवम है। पुलिस चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें