फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली

Thu, 05 Jul 2018 11:34 PM IST
hardoi
विज्ञापन
घायल धर्मेंद्र उर्फ धरुआ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कन्नौज जनपद की सीमा पर चल रही वाहन चेकिंग से बचकर भाग रहे 25 हजार रुपये के इनामी और उसके साथी के साथ अतरछा के जंगलों में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इनामी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से घायल  अपराधी को उपचार के पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और तीन खोखे मिले हैं।  
विज्ञापन


बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक मुईन अहमद पुलिस बल के साथ कन्नौज सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान एक बाइक पर कन्नौज की तरफ से दो युवक सवार होकर आए। इन युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया तो इन्होंने बाइक दौड़ा दी।  पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। पुलिस का दावा है कि अतरछा के जंगलों में बाइक गिर गई। इस पर दोनों   पैदल भागने की कोशिश करने लगे। 

पुलिस को आते देख इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। एक के पैर में गोली लग गई तो पुलिस ने दौड़कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेंद्र उर्फ धरुआ (25) पुत्र कालीचरन निवासी रावणपुरवा कोतवाली बिलग्राम बताया। उसके साथ ही पुलिस ने चेनी पुत्र लाखन निवासी हसेरन थाना इंदरगढ़ जनपद कन्नौज को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी पर एसपी विपिन कुमार मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां से पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धर्मेंद्र ने बिलग्राम के नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हबीब के भतीजे सुल्तान से दो लाख रुपये की लूट 9 जून की सुबह की थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। इस प्रकरण में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले  हो चुकी है।  

घायल बदमाश ने बताई कुछ और कहानी  
पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश धर्मेंद्र उर्फ धरुआ ने पुलिस की कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। उसका कहना है कि वह सुअर का शिकार कर रहा था। तभी बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ उसे उठा ले गए।  बाइक से आई पुलिस ने ठोकर मार दी। इससे उसके कूल्हे में भी चोट आई है।  इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। अतरछा ले जाकर पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें