फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं दिखाने को शूटिंग टीम का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग के दौरान भाकियू (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने शूटिंग टीम का घेराव कर दिया। कार्यकर्ता शूटिंग में किसानों की समस्याओं को भी दिखाने की मांग कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसी बीच डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग कर रहीं दो महिलाओं सहित उनकी टीम मौके से निकल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सांडी-बिलग्राम मार्ग पर कार से उतरी दो महिलाएं बातचीत करते हुए जाने लगीं। दोनों महिलाएं प्रदेश सरकार की तारीफ करती हुईं जा रही थीं। इसका वीडियो भी बन रहा था। वीडियो बनता देख वहां मौजूद भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने इन महिलाओं से किसानों की समस्याओं पर भी बातचीत करने को कहा।
इस पर दोनों महिलाओं की किसानों से बहस हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई और हंगामा होने लगा। दोनों महिलाओं ने सरकारी डॉक्यूमेंट्री बनाए जाने की बात कही, तो किसान इसमें भी किसानों का पक्ष दिखाने को कहा। इस सबके बीच भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शूटिंग कर रही टीम ने जिलाध्यक्ष को दबाव में लेने का प्रयास किया, लेकिन वे दबाव में नहीं आए और शूटिंग में किसानों की बात रखे जाने पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर बिलग्राम कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसानों को समझा बुझाकर शांत किया।
इसी दौरान शूटिंग टीम मौके से निकल गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अबरार हुसैन ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। कुछ बाहरी लोग शूटिंग कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर वे लोग अपने वाहन से चले गए, जबकि किसान भी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें