फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव का मतलब शुभ कल्याणकारी

Fri, 04 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। महाशिव रात्रि पर ब्रह्म कुमारी के तत्वावधान में नगर के राम बालिका चौक में बीके किशन दत्त ने कहा कि महाशिवरात्रि सभी पर्वों में महापर्व है। जिसे उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। शिव का मतलब शुभ कल्याणकारी है।
विज्ञापन


परमात्मा शिव निरंकार है। सत्यम, शिवम और सुंदरम की परिकल्पना शिव की आराधना से ही साकार की जा सकती है। इसे भावनात्मक व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानें। बहन मालती ने कहा कि सदाशिव सदैव कल्याण करने वाले हैं। शिव ज्ञान की सरिता बह रही है। ज्ञान गंगा में आप स्नान करें। नई सृृष्टि की स्थापना शिव ज्ञान से है। शिव सत्संग मंडल के संयोजक अंबरीश कुमार सक्सेना ने कहा कि शिव योग से चिंतन करने से अलग प्रकार की अनुभूति होती है। शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिव सृष्टि का आधार है।

पूर्व प्रधानाचार्य राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि शिव का स्मरण करके ही हम विकारों से बच सकते हैं। धार्मिक आयोजन में बीके शुभम व निवेदिता ने प्रेरणादायी भजन सुनाए। इसके अलावा अंशिका, सान्या, आस्था, श्रद्धा व साहिल ने भावपूर्ण नृत्य किया। आयोजिका वंदना, कामिनी, आदेश, राजू, संत कुमार, नीरज कुमार, मुकेश व छोटे लाल ने कार्यक्रम में समापन पर केक काटकर शिव जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें