फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Mon, 27 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में वर्षों से शिक्षामित्र के रूप में कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को जब टीचर पद पर समायोजन का पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। पांच शिक्षामित्रों को बीएसए ने स्वयं समायोजन पत्र प्रदान किए। ज्ञात हो कि जिले में 4,410 शिक्षामित्र तैनात हैं, जिनको दो वर्षीय प्रशिक्षण प्रदान कर सहायक टीचर के पद पर समायोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में प्रथम चरण में 1,552 शिक्षामित्रों को सहायक टीचर पद पर समायोजित किया गया था। दूसरे चरण में 2,570 शिक्षामित्राें की काउंसिलिंग कराई गई, पर पद रिक्त न होने से उनमें से 1,524 को समायोजन पत्र जारी किए गए थे, इनमें 833 महिला और 691 पुरुष शिक्षामित्र शामिल हैं।

अब शिक्षामित्रों को ब्लाक संसाधन केंद्रों से सोमवार को समायोजन पत्र वितरित किए जाएंगे। वहीं रविवार को बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने पांच शिक्षा मित्रों को कार्यालय में समायोजन पत्र प्रदान कर शुरुआत कर दी। जिन पांच महिला शिक्षामित्रों को समायोजन पत्र दिए गए, उनमें नगर क्षेत्र में तैनात ममता देवी, महोलिया शिवपार की सीमा दीक्षित, टड़ियावां की आरती, दरवेसपुर की साधना और मुरलीगंज की सुधा शामिल हैं।
विज्ञापन


समायोजन पत्र देने के बाद बीएसए ने शिक्षामित्रों से कहा कि अब उनका दायित्व और बढ़ गया है। वह जिस भी स्कूल में शिक्षण कार्य करें, वहां पर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने का प्रयास करें। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, जिला स्काउट मास्टर डा. पंकज वर्मा, एबीएसए शैलेश द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, पवन द्विवेदी, जिला समन्वयक तेजराम, लिपिक पवन कश्यप आदि मौजूद थे।

उधर, परिषदीय स्कूलों में तैनात टीचरों की भी पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की ओर 708 टीचरों की वरीयता सूची रविवार को जारी कर दी गई, जो डायट और बीएसए कार्यालय में चस्पा की गई है।

पटल सहायक पवन कश्यप ने बताया कि 30 अप्रैल तक वरीयता सूची को देखकर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती है। मई माह के प्रथम सप्ताह में टीचरों को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया जा सकता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें