फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शीतला माता मंदिर का 64 लाख से होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
फोटो 12: शीतला माता मंदिर। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। पर्यटन के लिहाज से शीतला माता मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा। शासन ने काम कराने के लिए 64.02 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। काम होने के बाद श्रद्धालुओं को सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन




पिहानी क्षेत्र में सई नदी के तट पर स्थित शीतला माता मंदिर को पर्यटन विकास के लिहाज से विकसित कराया जाएगा। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी है। मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए बहुउद्देशीय हॉल, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बेंच, साइनेज आदि अन्य काम कराए जाएंगे। काम कराने के लिए शासन के उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने स्वीकृति का पत्र जारी किया है। पर्यटन विभाग के माध्यम से काम कराया जाएगा। शासन ने वहां पर इंटरलॉकिंग के काम के लिए 2.26 लाख, सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए 2.50 लाख, पेयजल के लिए बोरिंग आदि के काम के लिए 2.75 लाख रुपये और 41 लाख रुपये से बहुउद्देशीय हॉल बनवाया जाएगा।



धार्मिक स्थलों को पर्यटन के लिहाज से विकसित कराया जा रहा है। शासन ने शीतला माता मंदिर के सुंदरीकरण के लिए स्वीकृति दी है। 48 लाख रुपये काम कराने के लिए दे भी दिए हैं। काम कराने की जिम्मेदारी उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लि. को सौंपी गई है। निगम के अधिकारियों से कहा गया है कि प्रक्रिया पूरी कराते हुए समय से काम शुरू कराया जाए। गुणवत्तापरक काम कराते हुए समय से पूरा भी कराया जाए। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें