पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विश्व हिंदू परिषद के
अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रदेश में घुसने
पर पूर्णतया रोक लगाए जाने से बिफरे बजरंग दल के पदाधिकारियों और
कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के
नुमाइश चौराहे पर नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला
भी फूंका।
नुमाइश चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक अवनीश
द्विवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के इस कृत्य की बजरंग दल निंदा करता
है और अपना विरोध जताता है। कहा कि अगर पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा
जल्दी ही रोक न हटाई गई तो इसका जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने
कहा कि बजरंग दल का एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मान की खातिर एकजुट
होकर वृहद संघर्ष को तैयार है। जिला सहसंयोजक शशांक द्विवेदी ने कहा कि
प्रवीण तोगड़िया जो हिंदू समाज की धर्म रक्षा के लिए संघर्षशील रहे, ऐसे
व्यक्ति पर रोक लगाने पर हिंदू समाज इसका पुरजोर विरोध करता है।
उन्होंने
कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को अपनी इस भूल को जल्द से जल्द सुधारना होगा।
वरना हिंदू संगठन मिलकर पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन छेड़े जाने का मन बना
चुके हैं। इस दौरान पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार
के खिलाफ नारेबाजी भी की तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूं का।
इस
मौके पर राजवर्धन सिंह, आशुतोष तिवारी, शिवम त्रिवेदी, तुषांक शुक्ला, सौरभ
शुक्ला, प्रियांशु गुप्ता, शक्ति मिश्रा, रोहित द्विवेदी, अमित शुक्ला,
नैमिष मिश्रा, कृष्णकांत दीक्षित और अजय मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।