फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अधूरे मिले शौचालय, पूरा कराने को मंगाई सामग्री

विज्ञापन
अपूर्ण् शौचालय देखते खंड प्रेरक रजा इमाम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत बिलरिया में शौचालयों का निर्माण पूरा न होने और बजट आहरित करने के मामले में डीपीआरओ ने सख्त रुख अपनाया है। डीपीआरओ के निर्देश पर खंड प्रेरक ने गांव पहुंचकर जांच की, तो बड़ी संख्या में शौचालय अधूरे मिले। उधर दूसरी ओर अमर उजाला में अधूरे शौचालयों पर खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान और सचिव ने आनन फानन ही शौचालय निर्माण के लिए सामग्री भी गांव पहुंचा दी है।
विज्ञापन

जिले को ढाई साल पहले ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालयों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। खास बात ये है कि निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध बजट को ग्राम पंचायत निधि के खाते से निकाला जा चुका है। एक दिसंबर को इस संदर्र्भ में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) गिरीश चंद्र ने खंड प्रेरक रजा इमाम को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को बिलरिया पहुंचे रजा इमाम को 21 शौचालय अधूरे मिले। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधूरे शौचालयों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें