फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

Thu, 12 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। श्रीकृष्ण शास्त्री को भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने जिले में भाजपा की गुटबाजी पर अंकुश लगाने के लिए शास्त्री पर दांव खेला है। करीब 60 वर्षीय शास्त्री संघ के पूर्णकालिक प्रचारक रह चुके हैं। खांटी भाजपाइयों और खाटी संघी लोगों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
विज्ञापन


शास्त्री शोसल मीडिया पर जिले में भाजपा और आरएसएस में सबसे सक्रिय नेता है। राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा की विचारधारा और मोदी के विजन पर वह अक्सर विचार पोस्ट करते रहते हैं। भाजपा की जिलाध्यक्ष की दौड़ म्रें लोधी बिरादरी के रामचंद्र राजपूत, ठाकुर अशोक सिंह, अभय शंकर शुक्ला, राजेश अगिभनहोत्री के अलावा श्रीकृष्ण गुप्ता शामिल थे।

इसमें श्रीकृष्ण व रामचंद्र को रेस में आगे माना जा रहा था लेकिन भाजपा ने बार फिर ब्राह्मण पर ही दांव खेल दिया। सरल स्वभाव के शास्त्री सभी को साथ लेकर चलने में माहिर हैं। उनका दावा है जिले में भाजपा को मजबूत कर सभी आठों सीटोें पर पार्टी की पताका फहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें