फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी शारदा नहर से हो रहा बालू खनन

Mon, 04 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बालू खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टोडरपुर (हरदोई)। तहसील क्षेत्र से निकली शारदा नहर बालू माफिया के लिए वरदान साबित हो रही है। काफी समय से सूखी पड़ी नहर से रात दिन बालू ढोई जा रही है। जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


मंझिला थाना क्षेत्र के दर्जनाें गांवों से निकली शारदा नहर सूखी होने के कारण बालू माफिया के लिए मुफीद है। लखीमपुर सीमा से हरदोई जनपद में प्रवेश करने वाली बड़ी शारदा नहर पर पड़ने वाले गांवाें आलमनगर, सलेमपुर, मंझिला, सिमरावां, सआदत नगर, असगरपुर सहित तमाम स्थानों पर बालू का खनन किया जा रहा है।

आए दिन नहर पुल के पास से ट्रैक्टर ट्राली में बालू भरी जा रही है। बालू भर रहे लोगों को पुलिस या प्रशासन का भी खौफ  नहीं है। करीब 25 किमी की दूरी में सैकड़ाें स्थानाें पर नहर से बालू भरे जाने की पुष्टि नहर में हुए गड्ढों से हो सकती है। नहर किनारे रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि रात दिन बालू भरकर जा रही है। एसडीएम अशोेक शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर खनन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें