फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए आवाज की बुलंद

Tue, 26 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
धरना देते भाकियू सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड बावन के ग्राम सराय में अधूरे पड़े शारदा नहर पुल का निर्माण पूरा कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि बावन ब्लाक में शारदा नहर पुल के अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग कई बार की चुकी है। अनशन भी किया गया, लेकिन कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शारदा नहर के पुल पर ही जल निगम का हैंडपंप लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है। जिसको जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।

अहिरोरी की ग्राम सभा विक्टोरिया गंज में सफाईकर्मी के न आने से गंदगी फैली रहती है। सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। पदाधिकारियों और किसानाें ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सांडी के ग्राम खुटेहना के मुख्य चौराहा, राधाकृष्ण मंदिर, प्राइमरी पाठशाला में जल निगम के  खराब हैंडपंप को दुरुस्त कराए जाने व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर हो रही धांधली को समाप्त कराए जाने की मांग शामिल रही। इस मौके पर रामअवतार, बहादुर, राजाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें