कछौना। कसबे से रिश्तेदार को छोड़ कर लौट रहा नरायणदेव गांव का किशोर शुक्रवार शाम संतुलन बिगड़ने से साइकिल सहित शारदा नहर में बह गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं, शनिवार देरशाम तक किशोर का पता नहीं चला सका था।
कछौना थाना क्षेत्र के नरायणदेव गांव निवासी पंकज (14) पुत्र विष्णु शुक्रवार को रिश्तेदार को कछौना छोड़कर साइकिल से घर लौट रहा था। बबुरहा पुल के पास संतुलन बिगड़ने से पंकज साइकिल सहित शारदा नहर में जा गिरा। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग पंकज को बचाने के लिए नहर में कूदे लेकिन तेज बहाव में पता नहीं चला सका। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजन और नरायणदेव गांव के लोग देर शाम तक खोजबीन करते रहे लेकिन पंकज का कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू कराई, इसके बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला थ्रा।
तालाब में डूृबने से अधेड़ की मौत
पिहानी (हरदोई)। इलाके के राभा गांव में पचास वर्षीय अधेड़ की तालाब में डूब कर मृत्यु हो गई। मृतक ग्राम उसमानपुर का निवासी है। हादसे की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम राभा में अटियापुर जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित तालाब में अधेड़ व्यक्ति ने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में गोते खाते देखा तो दौड़ कर जब तक बाहर निकाला, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के बारे में पता चला है कि वह ग्राम उसमानपुर गांव का अकीद खां है जिसकी दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। अकीद की रिश्तेदारी राभा गांव में है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह राभा किस कारण आया था। हादसे की खबर पर परिजनों में कोहराम मुचा हुआ है।